एटा, अप्रैल 14 -- एटा। एटा रेलवे स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन पकड़कर आगरा और टूंडला के बीच सफर करने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बाबजूद उसके स्टेशन पर यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाएं नहीं बढ़ाई गई हैं। यात्री सुविधाओं के मामले में एटा स्टेशन आज भी पिछड़ा हुआ है। एनसीआर के अधिकारियों से मिले आंकड़ों के अनुसार गर्मियां शुरू होते ही एटा स्टेशन से आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन जाने वाली फास्ट पैसेंजर ट्रेन में प्रतिदिन जलेसर, बरहन, मितावली, एत्मादपुर, छलेसर, यमुना ब्रिज, आगरा फोर्ट के साथ ही जयपुर रूट के यात्री सफर कर रहे हैं। इस ट्रेन में प्रतिदिन 700 से 800 यात्री सफर कर रहे हैं। जबकि इन यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने अभी तक एटा स्टेशन पर मूलभूत सुविधाएं नहीं बढ़ाई हैं। बता दें कि एटा रेलवे स्टेशन पर अभी तक पुरुष और महिलाओं के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.