इटावा औरैया, दिसम्बर 3 -- इटावा सफारी पार्क में एक नर सांभर को एटा वन प्रभाग के अलीगंज रेंज से रेस्क्यू करके लाया गया है। यह सांभर घायल है और उसके शरीर पर जगह-जगह कई गहरे घाव हैं। सफारी में इसका इलाज शुरू कर दिया गया है। इसी तरह पिछले सप्ताह एक रेस्क्यू किए गए लैपर्ड को भी इटावा सफारी में लाया गया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव व मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक के निर्देश पर घायल सांभर को बेहतर इलाज के लिए सफारी पार्क में लाया गया है। सफारी पार्क के वन्य जीव चिकित्सकों ने इस सांभर को हिरण सफारी में बनाये गए क्वारंटाइन हाउस में रखकर इलाज शुरु कर दिया गया है। शरीर के पिछले भाग व मुंह के पास घाव होने के बावजूद सांभर का स्वभाव सामान्य है। वह हरा चारा खा रहा है। घाव ठीक होने और क्वारंटाइन की अवधि पूरी होने तक विशेष निगरानी में रखा जाएगा। इसके ब...