अलीगढ़, अक्टूबर 10 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सासनीगेट थाना क्षेत्र के मथुरा पुल के पास गुरुवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मां-बेटे की मौत हो गई। दोनों एटा स्थित गांव से दिल्ली लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। उधर खबर मिलते ही परिजन भी अलीगढ़ आ गए। मूलरूप से एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव ससुतिया निवासी जागेश्वर (25) पुत्र सहजादे निजी कंपनी में नौकरी करता था। वर्तमान में वह दिल्ली के सीलमपुर साहदरा में परिवार संग रह रहा था। परिवार में पांच बहन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पुलिस के अनुसार बीते दिनों मां-बेटी खेतीबाड़ी के काम से गांव गए थे। इसी बीच जागेश्वर के बाद का देहांत हो गया। तेरहवीं के बाद गुरुवार को जागेश्वर अपनी मां संतोषी (55) के साथ बाइक से दिल्ली जा रहा था। रास्ते में मथुरा पुल के पास पहंुचते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.