फिरोजाबाद, दिसम्बर 18 -- टूंडला में बुधवार रात्रि नगर के एटा रोड पर स्थित हार्डवेयर की दुकान से चोर हजारों रूपयों के सामान की चोरी कर ले गए। पंकज कुमार पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी नई बस्ती तेल मिल रोड की एटरोड पर हार्डवेयर की एक दुकान है। बुधवार की रात्रि में उसने दुकान बंद की और अपने घर चला आया। रात्रि में अज्ञात चोर आये और दुकान से पेंट के दो किलो के 35 डिब्बे और पांच किलो के फेवीकाल के 25 डिब्बे चोरी कर ले गये। जिसकी तहरीर थाने में दी गई है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...