एटा, जून 19 -- एटा, मंगलवार रात को हुई बारिश ने एटा शहर के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी थी, लेकिन बुधवार को आसमान से बरसती चिलचिलाती धूप और उमस ने एक बार फिर जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। बारिश के बाद नमी बढ़ जाने के कारण गर्मी का एहसास और भी तीखा हो गया, जिससे शहरवासी बुरी तरह बेहाल हो गए। बुधवार को सुबह से निकली चिलचिलाती धूप के कारण नमी ने उमस का रूप ले लिया। स्थिति ऐसी हो गई कि पंखे और कूलर भी बेअसर साबित होते रहे। धूप के कारण अधिकतम तापमान 37 एवं न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस बना रहने से लोगों को लगातार पसीना आता रहा, जिससे कपड़े चिपचिपे होने के साथ असहजता महसूस होती रही। इस अप्रत्याशित मौसम परिवर्तन का सबसे बुरा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ा। उमसभरी गर्मी के कारण चक्कर आना, घबराहट, पेट में ऐंठन और शरीर में पानी की कमी जैसी शिकायते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.