एटा, जनवरी 8 -- जिले में भीषण सर्दी और कोहरे का सितम थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को लगातार नौवें दिन भी लोग कड़ाके की ठंड और बर्फीली हवाओं की चपेट में रहे। आलम यह है कि दिनभर सूर्यदेव के दर्शन न होने और पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। गुरुवार को जिले के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 24 डिग्री कम रहकर मात्र 11 डिग्री सेल्सियस पर सिमट गया। वहीं न्यूनतम तापमान 05 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान में बढ़ोत्तरी न होने के कारण दिनभर कंकणी बनी रही, जिससे न केवल इंसान बल्कि पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आए। गुरुवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे की सफेद चादर के साथ हुई। सुबह 10 बजे तक कोहरा इतना घना था कि मुख्य मार्गों और हाईवे पर दृश्यता श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.