एटा, जून 14 -- जनपद इस समय प्रचंड गर्मी की मार झोल रहा है। आसमान से आग बरस रही है और धरती तप रही है। बदन झुलसा देने वाली धूप और गर्म हवाएं जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रही हैं। जनमानस से लेकर पशु-पक्षी तक बेहाल हैं। गर्मी से बचने के लिए हर संभव प्रयास फेस हो गए हैं। वर्ष जिले में अप्रैल और मई के महीनों में भी तापमान लगातार उच्च बना रहा और अब जून में यह और बढ़ गया है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इतना अधिक तापमान शरीर के लिए अधिक कष्टदायक साबित हो रहा है और हीटस्ट्रोक, डिहाइड्रेशन जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन रहा है। यह हवाएं त्वचा को झुलसा रही हैं और शरीर की नमी को तेजी से सोख रही हैं। इमारतें और डामर की सड़कें दिनभर धूप में तपकर रात में भी गर्मी छोड़ रही हैं। भीषण गर्मी के कारण हीटस्ट्रोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.