एटा, जनवरी 9 -- एटा महोत्सव का भव्य शुभारंभ 15 जनवरी को प्रस्तावित है। समय की सुई तेजी से घूम रही है, लेकिन नुमाइश मैदान की सूरत देखकर ऐसा कतई नहीं लग रहा कि यहां पांच दिन बाद कोई बड़ा आयोजन होने वाला है। स्थिति यह है कि अब तक कुल 20 से 25 फीसदी ही तैयारियां पूरी हो सकी हैं। एटा महोत्सव का मुख्य केंद्र और आकर्षण कहे जाने वाले मुख्य प्रदर्शनी पंडाल और मंच की सजावट का कार्य अभी तक बिल्कुल नहीं हुआ है। ठेकेदारों की सुस्ती और के चलते अब तक केवल पंडाल ही खड़ा हो सका है। नुमाईश मैदान में अब तक बिजली की फिटिंग और लाइटिंग का कार्य पूरा नहीं हुआ है। इतना ही नहीं एटा महोत्सव में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए अब तक सरकारी विभागों की प्रदर्शनियों के लगाए जाने का कार्य भी शुरू नहीं हुआ है। मैदान के बड़े हिस्से में केवल धूल और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.