एटा, जनवरी 13 -- राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी (एटा महोत्सव 2026) की तैयारियां जिला प्रशासन के निर्देशन पर तेजी से की जा रही हैं। नुमाइश मैदान में हर तरफ सजावट का काम तेजी से चल रहा है, ताकि 15 जनवरी को होने वाले उद्घाटन से पहले महोत्सव को भव्य रूप दिया जा सके। एटा महोत्सव में आने वाले विशिष्ट अतिथियों और दर्शकों की सुविधा के लिए शिकोहाबाद रोड वाले वीआईपी गेट से लेकर मुख्य पंडाल तक इंटरलॉकिंग मार्ग का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य धूल और मिट्टी से राहत दिलाना और आवागमन को सुगम बनाना है। पंडाल क्षेत्र को नया लुक देने के लिए मजदूर दिन-रात कार्य में जुटे हैं। जनवरी में ठंड और बारिश जैसे खराब मौसम की आशंकाओं को देखते हुए विशाल वाटर प्रूफ पंडाल तैयार कराया है, जो बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका है। वहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.