एटा, जनवरी 1 -- एटा। जिले के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक गौरव एटा महोत्सव के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई है। आगामी 15 जनवरी से शुरू होने वाले इस भव्य मेले को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी योजना तैयार कर ली है। शहर के सैनिक पड़ाव में तैयारियों का आगाज सफाई अभियान के साथ कर शुरू कर दिया गया है। इस बार महोत्सव को पहले से कहीं अधिक भव्य और आकर्षक रूप देने की योजना है। नुमाइश मैदान को एटा महोत्सव के लिए तैयार करने के लिए नगर पालिका ने सफाई कर्मियों की टीमें लगाई है। इस सफाई कार्य की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सफाई कर्मी तीन पालियों में लगातार काम कर रहे हैं। इसके साथ ही मैदान का समतलीकरण और कूड़ा निस्तारण का कार्य भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है, ताकि समय से पहले जमीन को पंडालों और दुकानों के अलावा खेल-तमाशे लगाने के लिए तैयार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.