फिरोजाबाद, जनवरी 28 -- थाना रजावली क्षेत्र के गांव नगला सिकंदर में घर के बाहर खेल रहे आठ वर्षीय बालक को एटा डिपो की बस ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। नगला सिकंदर निवासी प्रेमपाल सिंह का आठ वर्षीय पुत्र नीरज घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एटा डिपो की रोडवेज बस की चपेट में वह आ गया। टक्कर लगने से नीरज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन व ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल बालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...