आगरा, जनवरी 8 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक ने हजारा नहर में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सड़क किनारे खड़ी युवक की बाइक के नंबर के आधार पर जानकारी जुटाकर परिजनों से संपर्क किया। साथ ही गोताखोरों को भी नहर में उतार दिया। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था। उधर अनहोनी की आशंका को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को हजारा नहर पर झाल के पुल के समीप एक बाइक को खड़ी कर युवक द्वारा पानी में छलांग लगाए जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सड़क किनारे खड़ी युवक की बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस ने वाहन स्वामी को तलाश किया। इसके बाद बाइक स्वामी कासिम निवासी नगला पोता एटा से संपर्क किया तो उसने 18 वर्षीय बेटे कबीर द्वारा बाइक लेकर जा...