जमशेदपुर, फरवरी 19 -- एटक से संबंद्ध सीमेंट कामगार यूनियन ने ठेका मजदूरों को 8.33 सालाना बोनस की जगह 15 प्रतिशत बोनस दिलाने की मांग उठाई है। जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट न्यूवोको विस्टास कार्प के ठेका मजदूरों के वेज रिवीजन को लेकर यूनियन की ओर से मंगलवार को 15 सूत्रीय मांग पत्र न्यूवोको प्रबंधन को सौंपा गया। मौके पर प्रबंधन पक्ष से न्यूवोको के एचआर हेड राजीव मिश्रा व आईआर मैनेजर समीर सिंह मौजूद थे। जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट में काम करने वाले मजदूरों के अतिरिक्त भत्ते की बढ़ोतरी, 15 प्रतिशत बोनस, कंपनी में रेस्ट रूम व यूनियन कार्यालय का निर्माण, गेट पास निर्गत करने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रत्येक चार वर्षों पर एक समझौता किया जाता है। यह समझौता बीते 31 दिसंबर को समाप्त हो गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में सीमेंट कामगार यूनियन के महासचिव अंबुज कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.