जमशेदपुर, फरवरी 16 -- एटक कोल्हान प्रमंडल की बैठक साकची आम बगान स्थित भाकपा कार्यालय में सोमवार को संपन्न हुई।सभा की अध्यक्षता एटक के कोल्हान प्रमंडल के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने की। कोल्हान के महासचिव अंबुज ठाकुर ने कोल्हान प्रमंडल में एटक की कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत की। साथ ही 12 फरवरी की आम हड़ताल को पूर्ण सफल बताया। उन्होंने कहा कि एटक से संबद्ध यूनियनों के सदस्यों ने सैकड़ों के तादाद में प्रचार-प्रसार के साथ हड़ताल को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई। सीटू के साथ मिलकर इस हड़ताल को सफल बनाने में कोई कसर नही छोड़ी। दूसरी तरफ, टाटा जैसी बड़ी कंपनी और इंडस्ट्रियल एरिया में कार्यरत यूनियनें हड़ताल में कहीं नजर नहीं आयीं।अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि चाकुलिया में कामरेड सरकार के नेतृत्व में एनएच 33 को घंटों जाम रखा गया। घाट...