बोकारो, मार्च 22 -- इस्पात मंत्री एच डी कुमार स्वामी के साथ एटक प्रतिनिधि मंडल न्यू दिल्ली में मिलकर इस्पात कर्मचारियों की लंबित समस्या पर चर्चा किया। जिसमें एनएमडीसी का वेतन समझौता कार्यान्वयन और सेल के आधे अधूरे वेतन समझौता को पूरा करने के साथ, 39 माह का एरियर भुगतान के संदर्भ में आधे घंटे तक विस्तृत वार्ता की। इसके बाद इस्पात मंत्री ने कर्मचारियों की समस्या का समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद शुब्बारायण, एटक उपाध्यक्ष विद्यासागर गिरि, एटक सचिव वहीदा निजाम, एनएमडीसी के नेता राजेश संधू, बीवी दुर्गा राव व उदय कुमार शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.