कोडरमा, दिसम्बर 8 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के तत्वावधान में आयोजित होने वाले अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 (गर्ल्स एवं ब्वॉयज) इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर कोडरमा में कैंप चल रहा है। चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में आयोजित कैंप में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए केडीसीए सचिव दिनेश सिंह ने स्पष्ट कहा कि सभी एज ग्रुप खिलाड़ियों के लिए आवश्यक प्रमाणपत्रों का उपलब्ध कराना और उनका सही होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष जेएससीए की ओर से मांगे गए प्रमाणपत्रों की कमी या गलत दस्तावेज जमा करने के कारण कई खिलाड़ी चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाते हैं, जबकि रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी सभी कागजातों की जानकारी खिलाड़ियों को पहले ही उपलब्ध करा दी जाती है। इसके बावजूद दस्तावेज़ जांच में खामियां स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.