मैनपुरी, दिसम्बर 18 -- मैनपुरी। नगर के क्रिश्चियन मैदान पर एसबीआरएल मैनपुरी प्रीमियर लीग में का आयोजन चल रहा है। गुरुवार को खेले गए पूल बी के दूसरे मैच में एजे फिटनेस ने रॉकफोर्ट वीसीसी को नौ विकेट से हरा दिया। एजे फिटनेस के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉकफोर्ट ने निर्धारित 20 ओवर के मैच में नौ विकेट खोकर 95 रन बनाए। अभिषेक अग्निहोत्री ने 36 और नीरज कुमार ने नाबाद 18 रन जोड़े। एजे फिटनेस के विक्रांत सिंह भदौरिया और अभिराज ने तीन-तीन और सिद्धार्थ गुप्ता ने दो विकेट लिए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी एजे फिटनेस ने 6.5 ओवर में एक विकेट खोकर 96 रन बनाकर मैच जीत लिया। बल्लेबाज विक्रांत सिंह भदौरिया ने 59 और अजय चौहान ने नाबाद 17 रनों की पारी खेली। रॉकफोर्ट के राम दीक्षित ने एक विकेट लिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.