बरेली, दिसम्बर 13 -- दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में कक्षा 10 से 12 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित एजुकेशन फेयर-2025 का शुक्रवार को समापन हुआ। आयोजन का उद्देश्य छात्रों को उच्च शिक्षा के अवसरों, करियर विकल्पों और विभिन्न विश्वविद्यालयों की प्रवेश प्रक्रियाओं की व्यापक जानकारी उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक 20 से अधिक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर कोर्स, स्कॉलरशिप और उभरते करियर क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। आयोजन में शहर के अन्य विद्यालयों को भी आमंत्रित किया गया, जिसमें रोहिलास इंटरनेशनल स्कूल की सहभागिता महत्वपूर्ण रही। कार्यक्रम का समन्वय जीईएसएस द्वारा किया गया, जबकि विद्यालय की काउंसलर तनिष्ठा पाराशर ने छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यवाहक प्रधान...