रुद्रपुर, फरवरी 24 -- सितारगंज। एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को भी कार्य बहिष्कार जारी रहा। बोर्ड परीक्षाओं को छोड़ शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार किया। ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों ने काले फीते बांधकर विरोध जताया। जिला सचिव मोहित तिवारी ने शिक्षा निदेशक के साथ अभद्रता की निंदा करते हुए रोष जताया। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होने पर पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...