सहारनपुर, अक्टूबर 29 -- नगर निगम के पार्षद अब केरल के कोच्चि शहर का दौरा करेंगे। दौरे के दौरान पार्षद नगर निकायों के विकास कार्यों, स्वच्छता प्रबंधन, जल निकासी व्यवस्था और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स का अध्ययन करेंगे। कोच्चि दौरे पर करीब 25 लाख रुपये खर्च का अनुमान है। खास बात है कि 28 पार्षदों का दल इसी वर्ष मार्च में गोवा पहुंचा था। नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार, इस टूर में कुल 48 पार्षद शामिल होंगे, जिनमें पांच महिला पार्षद भी होंगी। उनके साथ जलकल विभाग के जीएम पुरुषोत्तम कुमार भी यात्रा पर रहेंगे। यह दौरा 30 अक्टूबर से 04 नवंबर तक तक के लिए निर्धारित है। मिली जानकारी के अनुसार, पार्षद बुधवार की रात बस से दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां से वे हवाई यात्रा करके कोच्चि पहुंचेंगे। वहां वे स्थानीय नगर निगम और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स का न...