मेरठ, दिसम्बर 7 -- हस्तिनापुर। हस्तिनापुर पब्लिक स्कूल में एजुकरियर कनक्लेव का आयोजन हुआ। इसमें दूर दराज से आए विभिन्न विश्वविद्यालय व महाविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, कोर्से, करियर संभावनाओं एवं आधुनिक शैक्षिक अवसरों के बारे में जागरूक किया। 400 से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया। कनक्लेव का उद्घाटन विद्यालय चेयरमैन एसपी सिंह, रोहित सिंह, मोहित सिंह, प्रधानाचार्या डा. रितु राजवंशी ने किया। इसके बाद कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट,, क्वांटम यूनिवर्सिटी,, शोभित यूनिवर्सिटी, आईआईएमटी, आदि संस्थानों के प्रतिनिधियों ने छात्रों को विभिन्न करियर विकल्पों, प्रवेश प्रक्रियाओं, स्कॉलरशिप योजनाओं, उभरती तकनीकी शिक्षा तथा भविष्य में उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी दी। छात्रों ने सभी स्टॉलों का भ्रमण कर विशेषज्ञों से संवाद किया और अपने कर...