प्रयागराज, नवम्बर 18 -- प्रयागराज। महर्षि दयानंद मार्ग के एजी ऑफिस चौराहे पर सील किए गए चार ढाबों को तोड़ दिया गया। शनिवार से बंद चारों ढाबे तोड़ने के लिए मंगलवार सुबह जेसीबी के साथ कुछ लोग पहुंचे थे। कुछ देर इंतजार करने के बाद जेसीबी से अस्थाई ढाबों को तोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति घायल भी हुआ। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने पिछले शनिवार को चारों ढाबे सील किए थे। ढाबों के आसपास रहने वालों का दावा है कि प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने सुबह छह बजे जेसीबी से तोड़ा। ढाबों के सामने बेतरतीब वाहनों के खड़े होने से मार्ग पर आ‌वागमन में परेशानी हो रही थी। खासकर रात में मार्ग पर ढाबों के सामने वाहनों की कतार लगी रहती थी। इसकी लगातार शिकायत हो रही थी। पिछले सप्ताह ढाबों के सामने दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसे शांत कराने क...