रांची, जनवरी 27 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के अरगोड़ा थाना की पुलिस ने बैंक से धोखाधड़ी कर लोन निकालने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम मो जैनुलआबेदीन अंसारी है और वह धनबाद के गोविंदपुर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि एजी ऑफिस का सैलेरी स्लिप के आधार पर एक बैंक से सात लाख रुपए का लोन लिया था। लोन लेने के बाद आरोपी ने न तो किस्त जमा की और न ही मूलधन ही वापस किया। हालांकि, बैंक की ओर आरोपी को कई बार नोटिस भी दिया गया, लेकिन उसने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। बैंक ने मामले की जांच की तो पता चला कि आरोपी ने एजी ऑफिस का फर्जी सैलेरी स्लिप देकर लोन लिया है। इसमें बैंक के कई अधिकारी व कर्मी भी शामिल हैं। इसके बाद बैंक की ओर से पांच दिसंबर को आरोपी समेत अन्य के विरूद्ध अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की...