जमशेदपुर, दिसम्बर 7 -- टाटा वर्कर्स यूनियन के संविधान में संशोधन के उद्देश्य से 13 दिसंबर को दोपहर साढ़े तीन बजे से वार्षिक आमसभा आयोजित की जाएगी। इसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सभा स्थल पर मंच बनाया जाएगा, जहां यूनियन के सभी 11 पदाधिकारी बैठेंगे। सभा में शामिल होने वाले सदस्यों के लिए पानी की बोतलों की व्यवस्था की गई है। साथ ही सभी सदस्यों को स्वीट्स कूपन दिए जाएंगे। सभा स्थल पर तीन बजे से ही एंट्री शुरू हो जाएगी। सदस्यों के हस्ताक्षर के लिए आठ स्टॉल बनाए जाएंगे। यहां उपस्थिति पंजी पर हस्ताक्षर करने के बाद सदस्यों को 400 रुपये मूल्य का स्वीट्स कूपन प्रदान किया जाएगा, जो पांच दुकानों पर मान्य होगा। इसकी वैधता लगभग डेढ़ माह तय की गई है। बताया जा रहा है कि फिलहाल यूनियन के करीब 10,800 सदस्य हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.