हल्द्वानी, जनवरी 9 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता सीनियर पुरुष वर्ग की जिला क्रिकेट लीग में शुक्रवार को जीएनजी क्रिकेट ग्राउंड पर एचसीसी क्लब और डीके स्पोर्ट्स क्लब के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें एचसीसी ने दो रन से जीत दर्ज की। डीके स्पोर्ट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। एचसीसी ने 45 ओवरों में 8 विकेट पर 261 रन बनाए। रणजी खिलाड़ी सौरभ रावत ने शानदार 108, स्वेतांश सिंह ने 48, लक्ष्य नयाल ने 42 और पारितोष राणा ने 23 रनों की पारी खेली। डीके के रक्षित डालाकोटी ने 4 और आयुष तिलारा ने 3 विकेट लिए। डीके स्पोर्ट्स 45 ओवरों में 3 विकेट पर 259 रन ही बना सकी। रक्षित ने नाबाद 128, अटल पलरिया ने 56 और गुरसिमरन ने 23 रन बनाए। एचसीसी के विशाल खाती ने 2 और गौरव अधिकारी ने 1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच सौरभ रावत को दिया गया। अंपायर विजय आर्या व शिवम प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.