घाटशिला, फरवरी 23 -- एचसीएल प्रबंधन ने खिलाड़ियों को दिया क्रिकेट किट जादूगोड़ा, संवाददाता। राखा कॉपर कॉलोनी क्रिकेट मैदान में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के द्वारा स्थानीय बच्चों को क्रिकेट का प्रक्षिक्षण एवं क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए किट बैग का वितरण किया गया। इस मौके पर एचसीएल के कार्यकारी निदेशक श्याम सुंदर सेठी ने बच्चों को क्रिकेट किट बैग प्रदान किया। बता दें कि क्रिकेट का किट बैग काफी महंगा होता हैँ, जिसे गरीब बच्चे खरीद नहीं सकते हैँ। बता दें कि रेमंड क्रिकेट एकेडमी द्वारा बच्चों को ट्रेनिंग दी जाएगी। मौके पर एचसीएल अधिकारी अर्जुन लोहरा, राखा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह, एचसीएल अधिकारी कमलेश कुमार, झारखंड महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी रायनीता हप्पड़गाड़ा, बीसीसीआई के कोच रेमंड, साकेत कुमार, मुखिया मुचि राम, लिटा राम म...