कानपुर, नवम्बर 28 -- एचबीटीयू और भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के नेशनल रिसर्च डेवलपमेंट कारपोरेशन (एनआरडीसी) के बीच बायोगैस और बायो एनर्जी क्षेत्र में अनुसंधान व शोध के लिए समझौता हुआ। विश्वविद्यालय में आयोजित किए जा रहे वेस्ट से बायोगैसः बायोमीथेन के सतत विकास संबंधी राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में यह समझौता किया गया। कार्यशाला के तीसरे दिन कार्बन एकत्रीकरण और उपयोग व भंडारण, बायोगैस सेक्टर में कार्बन क्रेडिट प्राप्त करने के अवसर, बायोगैस नीतियों और उद्यमियों को मिलने वाले वित्तीय साधनों के बारे में विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी। मुख्य वक्ताओं में केसी कार्बन्स की सोनल गर्ग, ईकेआई एनर्जी के मनीष डबकरा, गाडफादर सस्टेनेबल साल्यूशंस के अजय जिंदल, सीएचटी के लव कुमार, आईओसीएल-यूनिडो के प्रकाश चंद गुप्ता, एनआरडीसी के...