कानपुर, फरवरी 11 -- एचबीटीयू में चल रही प्लेसमेंट ड्राइव में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 36 छात्र-छात्राओं का चयन किया है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने सभी को साढ़े आठ लाख रुपये के पैकेज पर जॉब ऑफर की है। सात छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) मिला है, जबकि 29 छात्रों को फुल टाइम ऑफर दिया है। यह पहला अवसर है जब किसी कंपनी ने एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में छात्रों का चयन किया है। चयनित छात्र विवि की विभिन्न शाखाओं के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राएं हैं। विवि के कुलपति प्रो. समशेर ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई दी। प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल के प्रभारी प्रोफेसर नवीन कुमार गुप्ता ने बताया कि प्लेसमेंट प्रक्रिया अभी चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...