सोनभद्र, फरवरी 24 -- सोनभद्र, संवाददाता। नगर के हाइडिल मैदान में मंगलवार को डॉक्टर एचपी सिंह क्रिकेट अकादमी और बलिया के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में बलिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को 60 हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बलिया ने नर्धिारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए। टीम की ओर से अमित गुप्ता ने 52 गेंदों पर सात चौके और आठ छक्कों की मदद से शानदार 97 रन बनाए, जबकि विशाल सिंह ने 36 गेंदों पर 58 रन की बेहतरीन पारी खेली। एचपी सिंह अकादमी की ओर से आकाश सिंह, शिवांके सिंह, पंकज ओझा और अंशु चौबे ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचपी सिंह क्रिकेट अकादमी की टीम 20 ओवर में 196 रन ही बना सकी। अकादमी की ओर से आकाश सिंह ...