मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- मुजफ्फरपुर। किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन देने में मुजफ्फरपुर राज्य में 11वें स्थान पर है। वैक्सीन को देने के लिए 17 से 23 सितंबर महाअभियान चलाया गया था। इस अभियान में मुजफ्फरपुर में 3926 किशोरियों को यह टीका दिया गया। अभियान में राज्य में पहले स्थान पर पूर्वी चंपारण है। यहां 6127 किशोरियों को टीका दिया गया। एचपीवी वैक्सीन 9 से 14 साल तक की किशोरियों को दिया जाना है। इस महाअभियान में बांका जिला सबसे नीचे है। बांका में 1072 किशोरियों को वैक्सीन दिया गया है। राज्य में 37वें स्थान पर अरवल है यहां 1257 किशोरियों को टीका दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.