कटिहार, फरवरी 6 -- कटिहार । बिहार में एचपीवी वैक्सीनेशन की दूसरी डोज की प्रगति चिंताजनक तस्वीर पेश कर रही है। बिहार में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान में दूसरी डोज़ की स्थिति असंतोषजनक पायी गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एचपीवी पोर्टल से प्राप्त 3 फरवरी की रात तक अपडेट आंकड़ों के अनुसार राज्य भर में दूसरी डोज के लिए कुल 1,70,979 लक्ष्य निर्धारित था, जिसमें से अब तक 50,425 डोज ही लग पाई है। इस प्रकार बिहार का कुल कवरेज 29 प्रतिशत पर ही अटका हुआ है। यानी अब भी 1,20,554 बच्चियों को दूसरी डोज लगना बाकी है। स्वास्थ्य विभाग के लिए यह बड़ा संकेत है कि कई जिलों में अभियान बेहतर चल रहा है, लेकिन बड़ी संख्या में जिले बेहद कम कवरेज पर हैं। वहीं सीमांचल के कुछ जिलों ने औसत से बेहतर प्रदर्शन कर राहत...