साहिबगंज, जनवरी 16 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सरिता टुडू की अध्यक्षता में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण को लेकर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर बताया गया कि एचपीवी का टीका 14 से 15 साल आयु वर्ग की बालिकाओं को लगाया जाएगा। यह टीका बालिकाओं एवं महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव प्रदान करेगा। प्रशिक्षण शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा के तहत कार्यरत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी, सहायक नर्स दाई, ब्लॉक तकनीकी टीम तथा सहिया साथियों को एचपीवी टीकाकरण से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। सहियाओं को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में 14 से 15 साल उम्र की बालिकाओं की सूची तैयार करें, ताकि टीकाकरण कार्य समयबद्ध एवं प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.