लखनऊ, फरवरी 6 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग की ओर से गोद लिए गए गांव सोनवां, भैंसामऊ, गाजीपुर,मिश्रीपुर व डींगुरपुर में विद्यार्थियों को अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर वीके शर्मा ने भ्रमण कराकर उन्हें एचपीवी टीकाकरण, स्वास्थ्य शिविर और जनभवन में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी की जानकारी दी। प्रवक्ता प्रोफेसर मुकुल श्रीवास्तव का कहना है कि गांवों के विद्यार्थियों को आठ फरवरी को जनभवन में प्रतिभाग कराया जाएगा। चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर राकेश द्विवेदी, डॉ. रोहित मिश्रा, डॉ. निरंजन कुमार तिवारी, डॉ. ओमेंद्र कुमार यादव समेत कई अन्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...