गोरखपुर, मार्च 27 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संकाय के नर्सिंग विभाग में स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम के तहत गर्भाशय का ग्रीवा कैंसर विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ.आकृति ने बताया कि गर्भाशय ग्रीवा कैंसर महिलाओं में पाया जाने वाला एक गंभीर लेकिन रोके जाने योग्य कैंसर है। यह ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) संक्रमण के कारण होता है। देश में यह दूसरा सबसे आम स्त्री रोग संबंधी कैंसर है, जिससे हर साल हजारों महिलाओं की मृत्यु होती है। इसके प्रमुख कारणों में एचपीवी संक्रमण, असुरक्षित यौन संबंध, धूम्रपान, कमजोर प्रतिरक्षा तंत्र और कुपोषण शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इसके प्रारंभिक लक्षणों में अनियमित योनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.