गिरडीह, फरवरी 9 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के हेसला में चल रहे एचपीएल 5 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। मुखिया रामचंद्र यादव के द्वारा फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया गया। हजारीबाग जिला के टाटीझरिया और बोकारो जिला के कथारा टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। टाटीझरिया टीम ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। इस तरह से पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी कथारा की टीम ने निर्धारित 5 ओवर में 34 रनों का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में खेलने उतरी टाटीझरिया टीम ने खेलते हुए काफी आसानी से लक्ष्य को पार करते हुए टूर्नामेंट का विजेता बना। मुख्य अतिथि हेसला मुखिया रामचंद्र यादव के हाथों विजेता टीम टाटीझरिया को 50 हजार नगद व ट्रॉफी एवं उप विजेता कथारा टीम को 25 हजार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा बगोदर के डोरि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.