जमशेदपुर, मार्च 12 -- एमजीएम अस्पताल में हेल्थकेयर प्रोफेशनल आईडी (एचपीआर आईडी) नहीं खुलवाने वाले सीनियर रेजिडेंट पर कार्रवाई होगी। यह बात एमजीएम के अधीक्षक डॉ. आरके मंधान ने कहीं। उन्होंने कई डॉक्टरों द्वारा अबतक एचपीआर आईडी नहीं खुलवाने नाराजगी जताई। जानकारी हो कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की ओर से चलाई जा रही एचपीआरआईडी सीनियर रेजिडेंट नहीं खुलवाते हैं। इस बार भी 56 एसआर में से अधिकतर ने अपनी आईडी नहीं बनवाई है। अधीक्षक बनने के पहले दिन ही डॉ. आरके मंधान ने यह फाइल देखी और नाराजगी जताते हुए कहा कि जब विभाग से निर्देशित है तो हर हाल में एचपीआर आईडी खुलवानी है। इसके बाद से कई एसआर ने यह आईडी खुलवाई, लेकिन अभी भी कई ने नहीं खुलवाई है। एचपीआर आईडी में रजिस्ट्रेशन से जानकारी सरकार के पास चली जाती है। इससे पता चलता है कि अस्पताल में कितने और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.