गोपालगंज, दिसम्बर 30 -- भोरे। स्थानीय थाने के भिंगारी रोड में स्थित एचडीएफसी बैंक के एक कर्मी पर गलत ईएमआई कटने के मामले में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह प्राथमिकी पंडितपुरा गांव के चन्द्रशेखर सिंह ने बैंक के कर्मी गोपाल कुमार सिंह के खिलाफ दर्ज कराई है। बताया जाता है कि चंद्रशेखर सिंह के खाते से गलत तरीके से 1579 रुपए की ईएमआई काटी जा रही है। बैंक को सूचित करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...