सिमडेगा, नवम्बर 20 -- केरसई, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को एचडीएफसी परिवर्तन परियोजना का शुभारंभ किया गया। परियोजना का शुभारंभ सीओ सहित, आत्मा के उपनिदेशक, परियोजना के मेंटर रंजीत कुमार सिंह ने संयुक्त से दीप जलाकर किया। मौके पर अतिथियों को पौधा देकर स्वागत किया गया। मौके पर पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। सीओ ने परियोजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किसानों को खेती पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ग्रामीण विकास में महिलाओं की अग्रणी भूमिका की प्रशंसा की और उनके योगदान की सराहना की। मौके पर नीतू सिंह, प्रिया कुमारी, अनिल खाखा आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...