गुड़गांव, जनवरी 1 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2025 के लिए आवेदन के समय आधार कार्ड अनिवार्य नहीं होगा। बोर्ड सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने परीक्षाओं में आधार कार्ड को अनिवार्य नहीं किया है, बल्कि कहा है कि इसे पहचान के लिए स्वीकार किया जा सकता है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर एचटेट-2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय आधार कार्ड अनिवार्य नहीं है। अभ्यर्थी एचटेट-2025 के लिए अंतिम तिथि 04 जनवरी-2026 तक आवेदन कर सकते हैं। सचिव ने बताया कि अभ्यर्थी अपने विवरण, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान, लेवल, विषय के चयन (लेवल 2 व 3), जाति वर्ग, दिव्यांग श्रेणी व गृह राज्य में 04 व 05 जनवरी, 2026 को ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं। अभ्यर्...