फरीदाबाद, जनवरी 6 -- नूंह। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) 2024 के परिणामों में कथित अनियमितताओं को लेकर युवा जननायक जनता पार्टी ने नूंह में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष नासिर हुसैन अड़बर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त अखिल पिलानी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। युवा जिलाध्यक्ष डॉ. सागर पवार ने कहा कि परिणाम पहले तैयार होने के बाद उसे वापस लेना और दोबारा जारी करना संदेह पैदा करता है। उन्होंने नए परिणाम में चयनित अभ्यर्थियों की सूची सार्वजनिक करने और बायोमेट्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठाए। जेजेपी नेताओं ने एचटेट मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच की मांग की और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...