नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- प्रभात कुमार नई दिल्ली। देश के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने शनिवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट केवल बड़े-बड़े लोगों या वीवीआईपी के लिए नहीं, बल्कि आम लोगों के लिए भी है। हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशीप समिट 2025 के तीसरे और अंतिम में बोलते हुए सीजेआई ने कहा कि आने वाले समय में सुप्रीम कोर्ट में कुछ सुधार देखने को मिलेंगे, जिसमें कुछ मुकदमा (लिटिगेशन) को प्राथमिकता देना भी शामिल है। उन्होंने कहा 'मैं बस एक बहुत ही स्पष्ट और मजबूत संदेश देना चाहता हूं कि सुप्रीम कोर्ट आम लोगों के लिए भी है और किसी भी आम वादी को भी देश की शीर्ष अदालत में काफी जगह और समय मिलेगा। ' सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि इसके लिए, मैं सूची किए जाने मामलों को प्राथमिकता दे रहा हूं। उन्होंने यह भी कहा कि वह यह अकेले नहीं कर सकते और सुप्रीम कोर्ट के ज...