कौशाम्बी, फरवरी 4 -- सरायअकिल, हिन्दुस्तान संवाद सरायअकिल थाना क्षेत्र के इमलीगांव की एक महिला बुधवार सुबह खेत की मेड़ पर टूटकर गिरे हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गई। करंट का झटका लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों व ग्रामीणों ने बिजली विभाग के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।इमलीगांव निवासी कुलदीप कुमार किसानी करता है। उसकी 30 वर्षीय पत्नी किरन देवी गृहणी थी। बुधवार की सुबह किरन खेतों की ओर गई थी। वहां गांव के ही रहने वाले वीरेंद्र प्रसाद मिश्रा के खेत की मेड़ में बिजली का तार टूटकर गिरा था। इसमें करंट भी दौड़ रहा था। तार को छूते ही किरन करंट की चपेट में आकर छटपटाने लगी। यह देख आसपास रहे लोग सन्न रह गए। लोगों ने तत्काल लाइट कटवाने के लिए स्थानीय विद्युत उपकेंद्र में फोन किया। आरो...