उन्नाव, फरवरी 13 -- पुरवा। नगर के कस्टोलवा मोहल्ला में घर से शटकर निकली 11 केवी हाईटेंशन लाइन से हो रही स्पार्किंग के चलते एक महिला और उसके बच्चों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। पीड़िता रचना ने डीएम गौरांग राठी को शिकायती पत्र देकर लाइन हटवाने की मांग की है। रचना के अनुसार दो साल पहले उसके पति आलोक शुक्ला का बीमारी के चलते निधन हो गया था। वह अपने नाबालिग बेटे-बेटी के साथ घर में अकेली रहती है। घर के दक्षिणी हिस्से से सटी 11 केवी हाईटेंशन लाइन में अक्सर स्पार्किंग होती रहती है, जिससे छत पर लगा वर्षा जल निकासी पाइप जलकर नष्ट हो चुका है। पानी दीवार की नींव में जाने से घर में सीलन और करंट की स्थिति बनी रहती है। इससे बच्चों के बीमार होने की आशंका भी बढ़ गई है। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत करने पर संबंधित विभागीय कर्मचारी लाइन हटाने के नाम पर पैसो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.