फतेहपुर, जनवरी 15 -- विजयीपुर। खागा-किशनपुर के मध्य रेलवे लाइन के नीचे अंडरग्राउंड हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आ जाने के कारण किशनपुर सहित अर्जुनपुर गढ़ा की आपूर्ति बाधित रही। करीब 18 घंटे बाद आपूर्ति बहाल होने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। खागा से किशनपुर और अर्जुनपुर गढ़ा बिजली उपकेंद्र को जाने वाली 33 हजार की हाईटेंशन लाइन में बुधवार की शाम खागा रेलवे लाइन के नीचे फाल्ट आ गए जिससे दोनो उपकेंद्रो की आपूर्ति बाधित हो गई। नतीजतन पहाड़पुर, रेवाडी, अमनी, शिवपुर, एकडला, अहमदगंज तिहार, गढ़ा खास आदि फीडरों से पोषित होने वाले करीब दो सैकड़ा गांव के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं को सबसे अधिक समस्या पीने के पानी की उठानी पड़ी जिससे लोगो को दूर दराज से पीने के पानी की व्यवस्था करनी पड़ी। हालांकि बिजली दुरुस्त करने में कर्मचारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.