उन्नाव, फरवरी 22 -- चकलवंशी। मांगलिक कार्यक्रम में टेंट लगा रहे श्रमिक के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन में पाइप छूने से रविवार दोपहर करंट की चपेट में आने से झुलस गया। साथ गए अन्य श्रमिकों ने उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया। आसीवन थाना क्षेत्र के सकतपुर गांव के रहने वाले 18 वर्षीय संजय पुत्र नीरज रविवार सालेनगर गांव में शादी समारोह में टेंट लगा रहा था। तभी ऊपर से गुजरी एचटी लाइन में लोहे का पाइप छू गया। जिससे वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के समय मौजूद अन्य साथी अनिल मौर्य ने उसे मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...