हरदोई, जनवरी 24 -- हरदोई। हरदोई बिलग्राम रोड पर अशोक लीलैंड वर्कशॉप के पास एचटी लाइन की चपेट में आकर एक मिस्त्री की मौत हो गई। परिजनों ने शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। लापरवाही के आरोप लगाए। करीब 20 मिनट जाम लगा रहा। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। मोमीनाबाद निवासी जुबेर इंजन मिस्त्री था। बिलग्राम रोड पर कसरावां के पास अशोक के यहां सामान लेने गया था। शोरूम के बाहर एचटी लाइन का तार काफी समय पहले से टूटा पड़ा था। जुबेर उसी में उलझ गया। इससे वह करंट से झुलस गया। किसी तरह से परिजन उसको छुटा कर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने हंगामा किया और सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि एचटी लाइन टूटे होने की जानकारी बिजली विभाग को दी गई थी पर विभागीय कर्मचारियों ने कोई संज्ञान नहीं लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.