कानपुर, जनवरी 12 -- जूनियर क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से प्रथम सुनील कुमार तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग का सोमवार को शुभारंभ हुआ। केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर लीग का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। जिसमें एचएस एकेडमी और कपिल क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने मैच में जीत दर्ज की। कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए पहले मैच में यशराज एकेडमी की पूरी टीम 19 ओवर में 65 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से कृष्णांश यादव ने 16 रन बनाए। गेंदबाजी में सजल ने 17 रन देकर चार, शिवांश कुमार ने 14 रन देकर चार खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। अयान श्रीवास्तव को एक सफलता मिली। जवाब में खेलने उतरी एचएस एकेडमी ने 18.3 ओवर में तीन विकेट पर 66 रन बनाकर मैच सात वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.