गुड़गांव, जनवरी 8 -- गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध अपनाए गए जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत गुरुवार को एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने सेक्टर-12 मार्केट इलाके में एक कुख्यात अपराधी द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। यह कार्रवाई हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) और पुलिस टीम के संयुक्त अभियान के तहत की गई। अपराध से बनाई थी अपनी 'जागीर' पुलिस जांच में सामने आया था कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कासगंज का रहने वाला करण जो वर्तमान में सेक्टर-12 की झुग्गियों में रह रहा था, एक शातिर अपराधी है। आरोपी ने सेक्टर-12 मार्केट में एचएसवीवी की लगभग 50 वर्ग गज सरकारी जमीन पर कब्जा कर वहां दो झुग्गियां बना ली थीं। इन अवैध निर्माणों का उपयोग वह अपने अनैतिक लाभ और आपराधिक गतिविधियों के...