रुडकी, अप्रैल 3 -- एआरटीओ की ओर से गुरुवार को नगर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर एचएसआरपी(हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) नहीं लगाने पर 50 वाहन चालकों के चालान काटे गए। इस दौरान वाहनों के पूरे दस्तावेज नहीं दिखाने पर अन्य 19 लोगों के चालान काटे गए। अधिकारियों के मुताबिक विभाग की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। दरअसल, अभी सभी वाहनों पर एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाने के नियम हैं। इसके तहत हर वाहन पर एचएसआरपी प्लेट लगे होना जरूरी है। इन प्लेट्स को एल्यूमिनियम से बनाया जाता है। जिनपर एक होलोग्राम भी लगा होता है जो क्रोमियम आधारित होता है। एक प्रकार के स्टीकर की तरह दिखाई देने वाले होलोग्राम के अंदर वाहन की पूरी जानकारी होती है। इसकी मदद से वाहन और वाहन स्वामी की पूरी जानकारी आसानी से मिल जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.