मधुबनी, जनवरी 25 -- बिस्फी। मध्य विद्यालय परसौनी के एचएम राजेश झा को मतदाता दिवस पर सम्मानित किया गया है। डीडीसी सुमन प्रसाद साह ने राजेश झा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। सम्मान बिस्फी विधानसभा के मतदान केन्द्र संख्या 21से 30 के बीएलओ,सुपरवाइजर को पुनरीक्षण पूर्व एवं विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के क्रम में निर्वाचक शुद्धिकरण,18-19 आयु वर्ग का पंजीकरण एवं लिंगानुपात में वृद्धि से संबंधित किये गये उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया है। सम्मानित किये जाने पर शिक्षक अशोक साफी,प्रत्यूष चौधरी,अतुल अभिषेक ,सुदर्शन प्रसाद,फूल देव प्रसाद आदि ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...